Homeअपना शहर ,
36 हजार 211 अविवादित नामांतरण प्रकरणों का हुआ निराकरण

संभाग में 36 हजार 211 अविवादित नामांतरण प्रकरणों का निराकरण किया गया। सर्वाधिक 12 हजार 135 प्रकरणों का निराकरण गुना जिले में किया गया है। शिवपुरी जिले में 7 हजार 512, दतिया में 4 हजार 931 और अशोगनगर जिले में 7 हजार 364 प्रकरणों का निराकरण किया गया है।

      इसके अलावा संभाग में 2 हजार 761 विवादित बटवारा प्रकरणों का निराकरण किया गया है। सर्वाधिक 709 प्रकरणों का निराकरण शिवपुरी जिले में किया गया है। गुना जिले में 674, अशोकनगर जिले में 528, दतिया जिले में 477 और ग्वालियर जिले में 373 प्रकरणों का निराकरण किया गया है।

      संभाग में 2 हजार 758 अविवादित बटवारा, 5 हजार 242 सीमांकन के प्रकरणों का निराकरण किया गया है।

Share This News :