Homeअपना शहर ,
ग्वालियर संभाग में इस वर्ष 12 लाख 30 हजार हैक्टेयर क्षेत्र में रबी फसल लेने का लक्ष्य

6 लाख 61 हजार हैक्टेयर क्षेत्र में अनाज, 4 लाख 6 हजार 90 हैक्टेयर क्षेत्र में दलहन और 01 लाख 46 हजार 70 हैक्टेयर क्षेत्र में तिलहन फसल लेना प्रस्तावित

इस वर्ष रबी फसल के दौरान ग्वालियर संभाग में 12 लाख 30 हजार हैक्टेयर 05 क्षेत्र में रबी फसल लेने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस वर्ष 01 लाख 79 हजार हैक्टेयर रकबा को बढ़ाकर 12 लाख 30 हजार हैक्टेयर क्षेत्र में रबी फसल ली जायेगी। गत वर्ष 11 लाख 51 हजार 32 हैक्टेयर क्षेत्र में रबी फसल ली गई थी।

      ग्वालियर संभाग में प्रस्तावित 12 लाख 30 हजार 05 हैक्टेयर क्षेत्र में रबी फसल के दौरान सर्वाधिक 6 लाख 61 हजार हैक्टेयर क्षेत्र में अनाज फसल लेना प्रस्तावित किया है। इसमें 6 लाख 51 हजार 50 हैक्टेयर क्षेत्र में गेहूँ और 09 हजार 50 हैक्टेयर क्षेत्र में जौ फसल लेना प्रस्तावित की गई है।  4 लाख 6 हजार 90 हैक्टेयर क्षेत्र में दलहन फसल लेने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें 3 लाख 27 हजार हैक्टेयर क्षेत्र में चना, 51 हजार हैक्टेयर क्षेत्र में मटर और 28 हजार 90 हैक्टेयर क्षेत्र में मसूर लेना प्रस्तावित है। संभाग में एक लाख 46 हजार 70 हैक्टेयर क्षेत्र में तिलहन फसल लेना प्रस्तावित की है, इसमें एक लाख 45 हजार 10 हैक्टेयर क्षेत्र में सरसों, एक हजार 60 हैक्टेयर क्षेत्र में अलसी की फसल ली जायेगी। इसके अलावा 15 हजार 45 हैक्टेयर क्षेत्र में गन्ना की फसल लेना प्रस्तावित की है।

संभाग में 2 लाख 53 हजार 370 मैट्रिक टन उर्वरकों का वितरण लक्ष्य

ग्वालियर संभाग में रबी फसल के दौरान 2 लाख 53 हजार 370 मैट्रिक टन उर्वरकों का वितरण लक्ष्य प्रस्तावित किया है।

      सर्वाधिक 74 हजार 140 मैट्रिक टन उर्वरकों के वितरण का लक्ष्य ग्वालियर जिले में प्रस्तावित किया गया है। इसी तरह गुना जिले में 61 हजार 600 मैट्रिक टन, दतिया जिले में 53 हजार 475 मैट्रिक टन, शिवपुरी जिले में 41 हजार 55 मैट्रिक टन और अशोकनगर जिले में 23 हजार 100 मैट्रिक टन उर्वरकों का वितरण लक्ष्य प्रस्तावित किया है।

संभाग में एक लाख 74 हजार 31 क्विंटल बीज का होगा वितरण

      रबी सीजन के दौरान ग्वालियर संभाग में एक लाख 74 हजार 31 क्विंटल बीजों का वितरण किया जायेगा। सर्वाधिक 55 हजार 31 क्विंटल बीज वितरण का लक्ष्य शिवपुरी जिले में रखा गया है। ग्वालियर में 22 हजार 367, गुना जिले में 38 हजार 121, दतिया जिले में 30 हजार 870 और अशोकनगर जिले में 27 हजार 642 क्विंटल बीज का वितरण लक्ष्य प्रस्तावित किया गया है।

Share This News :