Homeवायरल न्यूज़,
इंस्टाग्राम पर महिलाएं इस तरह की फोटो क्यों कर रही हैं पोस्ट?

ये शरीर का वो हिस्सा है, जिसे आमतौर पर महिलाएं छुपाना चाहती हैं और इसके लिए बड़े जतन भी करती हैं। लेकिन फोटो शेयरिंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर बड़ी संख्या में महिलाएं अपने शरीर के इसी हिस्से की तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं। इन फोटोज के जरिए वे अपने हिप डिप्स दिखाना चाहती हैं। इसे लेकर #hipdips हैशटैग के साथ हजारों पोस्ट हो चुके हैं।ये है मामला...

-महिलाएं सदियों से अपने चेहरे और शरीर की सुंदरता को लेकर सचेत रही हैं। उनकी बॉडी और ब्यूटी को लेकर कई स्टैंडर्ड हैं। महिलाएं अपने शरीर को उन स्टैडंर्ड के हिसाब से ढालने की कवायदें करती रही हैं। ऐसा न होने पर उनकी दूसरी कोशिश शरीर के उस हिस्से को छुपाने की होती है, जो ब्यूटी स्टैंडर्ड के हिसाब से न हो।
-लेकिन अब मानसिकता बदल रही है। बड़ी संख्या में महिलाएं सामने आकर अपनी बॉडी को उसी रूप में स्वीकार रही हैं, जैसी वह है। भारत में भी रंग-रूप को लेकर मेंटालिटी में धीरे-धीरे ही सही, बदलाव आ रहा है।
क्या हैं हिप डिप्स
-बहरहाल हालिया ट्रेंड हिप डिप्स को लेकर है। कमर के नीचे और जांघों के ऊपर अंदर की ओर कर्व बनता है, जिसे हिप डिप्स कहा जाता है। यहां पर आकृति सड़क के ब्रेकर की तरह हो जाती है, यानी एक उभार, फिर गड्ढा और फिर उभार।
-जाहिर है, महिलाओं के लिए आइडियल समझी जाने वाली बॉडी में हिप डिप्स के लिए कोई जगह नहीं है। हालांकि सच तो यह है कि बहुत सारी महिलाओं में हिप डिप्स प्राकृतिक रूप से होते हैं।
-बहुत-सी महिलाएं अपने शरीर के इस हिस्से को लेकर परेशान रहती हैं और इसे हटाने या छुपाने की कवायदें करती रहती हैं। इस चक्कर में वे अपने ही शरीर के साथ सहज नहीं रह पातीं। इससे कई मानसिक समस्याएं जन्म लेती हैं।
महिलाओं ने कहा- हमें यह पसंद है
-ऐसे में, कुछ महिलाओं ने आगे आकर कहा कि वे अपने शरीर को उसी रूप में स्वीकार करती हैं, जैसा वह है। इसके साथ ही उन्होंने अपने हिप डिप्स की फोटो शेयर कीं। इसके लिए उन्होंने बाकायदा शॉर्ट्स या टाइट लेगिंग्स पहनी, ताकि ये डिप्स साफ-साफ दिखें।
-महिलाओं ने इसके साथ अपनी कहानियां भी लिखीं। जैसे-ऑडिनीका नामक एक यूजर ने लिखा कि महज 11 साल की उम्र से ही उसे अपने हिप डिप्स बुरी तरह नापसंद थे। उस उम्र में भी वह अपनी मां से कहती थी कि उसे लिपोसक्शन के जरिए चर्बी निकलवाकर हिप डिप्स हटवाने हैं। हालांकि अब उसी ऑडिनीका ने टाइट लेगिंग्स में अपने हिप डिप्स की तस्वीर पोस्ट की है।
-ऐसी पोस्ट करने वाली महिलाओं का उद्देश्य है कि अन्य महिलाएं भी प्रेरित हों और अपनी बॉडी को लेकर झिझक तोड़ें। जून माह से चल रहे इस ट्रेंड के तहत अब तक 4 हजार से ज्यादा फोटो और वीडियो पोस्ट किए जा चुके हैं और लाखों लोगों ने इन्हें लाइक किया है।

Share This News :