Homeअपना शहर ,
संभाग में भू-अर्जन के 633 प्रकरणों में 255 करोड़ रूपए से अधिक का अवार्ड पारित

ग्वालियर संभाग में भू-अर्जन के 633 प्रकरणों में अवार्ड पारित कर 255 करोड़ 65 लाख रूपए की राशि का अवार्ड पारित करके मुआवजा राशि का वितरण कार्य चालू है। अभी तक 240 करोड़ 75 लाख रूपए वितरित हो चुके हैं।  14 करोड़ 9 लाख रूपए की राशि का वितरण होना और शेष है।

     ग्वालियर संभाग के कमिश्नर श्री शिवनारायण रूपला ने एक जानकारी में बताया कि ग्वालियर संभाग में चालू राजस्व वर्ष में 676 भू-अर्जन के प्रकरण निराकरण के लिये थे। इनमें से 633 प्रकरणों में 255 करोड़ 65 लाख रूपए का अवार्ड पारित किया गया है। इसमें से 240 करोड़ 75 लाख रूपए की राशि वितरित कर दी गई है। शेष 14 करोड़ 9 लाख रूपए की राशि वितरण कार्य जारी है।

     ग्वालियर में सर्वाधिक 272 भू-अर्जन प्रकरणों में 73 करोड़ 10 लाख रूपए का अवार्ड पारित कर 71 करोड़ 07 लाख रूपए की मुआवजा राशि वितरित की गई है। इसी प्रकार शिवपुरी जिले में 233 प्रकरणों में 115 करोड़ 27 लाख रूपए का अवार्ड पारित करके 112 करोड़ 03 लाख रूपए की राशि वितरित की गई है। गुना जिले में 65 प्रकरणों में 46 करोड़ 20 लाख रूपए का अवार्ड पारित करके 44 करोड़ 51 लाख रूपए वितरित किए गए हैं। दतिया जिले में 12 प्रकरणों में 17 करोड़ 66 लाख रूपए का अवार्ड पारित करके 13 करोड़ 14 लाख रूपए वितरित किए गए हैं। अशोकनगर जिले में 51 प्रकरणों में 3 करोड़ 42 लाख रूपए की अवार्ड राशि पारित की गई है।

Share This News :