Homeअपना शहर ,
राजमाता विजयाराजे सिंधिया तृतीय राष्ट्रीय महिला मैराथन सम्पन्न

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश लेकर बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया

श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया तृतीय राष्ट्रीय महिला मैराथन प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। मैराथन दौड़ में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के भाग लिया। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान एवं महिला सशक्तिकरण को समर्पित यह प्रतियोगिता जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से आयोजित की गई। राष्ट्रीय महिला मिनी मैराथन में सीनियर एवं जूनियर वर्ग के लिये आयोजित की गई।

      मैराथन दौड़ का शुभारंभ खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया के मुख्य आतिथ्य में आज प्रात: 7.30 बजे थीम रोड़ पर हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने की। कार्यक्रम में महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर, सामान्य निर्धन वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष श्री बालेन्दु शुक्ल, जीडीए अध्यक्ष श्री अभय चौधरी, साडा अध्यक्ष श्री राकेश जादौन, जीवाजी विश्वविद्यालय की कुलपति श्रीमती संगीता शुक्ला, कुलपति एलएनआईपीई श्री डी के दुरैया, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री वेदप्रकाश शर्मा, संगठन मंत्री श्री शैलेन्दु बरूआ, उज्जैन के संगठन मंत्री श्री प्रदीप जोशी, जिला अध्यक्ष देवेश शर्मा, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

महिला मैराथन राज्य के खेल एवं युवा कल्याण और महिला-बाल विकास विभाग, नगर निगम, राजमाता विजयाराजे सिंधिया सेंटर फॉर डवलपमेंट, जीवाजी क्लब, ग्वालियर एमेच्योर ओलम्पिक एसोसिएशन तथा शहर की अन्य संस्थाओं के सहयोग से आयोजित की गई।

जूनियर वर्ग में अंजली तोमर व सीनियर वर्ग में अनीता चौधरी ने पाया प्रथम स्थान

दो वर्गों में आयोजित की गई महिला मैराथन में जूनियर वर्ग में 10 वर्ष से अधिक व 18 वर्ष से कम आयु वर्ग में कु. अंजली तोमर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 21 हजार रूपए का पुरस्कार जीता। द्वितीय स्थान पर कु. प्रीति मेहता को 15 हजार रूपए तथा तृतीय स्थान पर कु. मुस्कान कुशवाह को 11 हजार रूपए का पुरस्‍कार अतिथिगण द्वारा प्रदान किया गया। सीनियर वर्ग में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में अनीता चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 21 हजार रूपए, कु. नेहा सिंह ने 15 हजार रूपए का पुरस्कार प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा अनुराधा सिंह ने 11 हजार रूपए का पुरस्कार प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरस्कार वितरण समारोह फूलबाग मैदान पर आयोजित किया गया, जिसमें खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया एवं महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए।

श्रीमती राजे व श्रीमती सिंह के नेतृत्य में निकाली गई सशक्तिकरण रैली

मैराथन के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण रैली प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया व नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह  à¤•à¥‡ नेतृत्व में निकाली गई। जिसमें ग्वालियर के महिला सामाजिक संगठन, चिकित्सक, शिक्षक और महिला एवं बाल विकास विभाग के महिला कार्यकर्ता हिस्सा लेकर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देते हुए थीम रोड़ से फूलबाग मैदान तक पैदल मार्च किया गया।

Share This News :