Homeवायरल न्यूज़,
इतने छोटे हैं ये देश कि यहां पैदल ही घूमा जा सकता है

 à¤‡à¤¸ संसार में रोचक बातों की भरमार है। संयुक्‍त राष्‍ट्र संघ ने दुनिया में ऐसे देशों को चिन्हित किया है जो क्षेत्रफल के मान से बहुत छोटे हैं।

इनका क्षेत्र इतना छोटा है कि यहां पर्यटक चाहें तो पैदल चलकर भी सैर-सपाटा कर सकते हैं।

किसी भी पर्यटन स्‍थल में मिलने वाली सारी सुविधाएं यहां मौजूद हैं और प्राकृतिक, भौगोलिक संरचना भी पर्याप्‍त है।

यहां आपको आधुनिकतम होटल, कसीनो, रंगारंग रोशनी, चमकते डांस फ्लोर आदि मिलेंगे, वहीं प्राकृतिक वादियां, समुद्र किनारे, खूबसूरत बीच, पहाडि़यां आदि भी मिलेंगे। आइये जानते हैं ये कौन से देश हैं।

1- वेटिकन सिटी

इस इटालियन शहर क्षेत्रफल के लिहाज से दो किलोमीटर से भी कम है। इतनी दूरी तो कोई भी पैदल चलकर तय कर सकता है।

2- मोनाको

यह देश फ्रांस के पास बसा हुआ है। इसका एरिया 2.02 वर्ग किमी में फैला हुआ है। हालांकि यहां की इकोनॉमी बेहतर स्थिति में है और यहां आने वाले पर्यटक मस्‍ती करने के लिए अक्‍सर आते रहते हैं।

3- नौरू

यह देश विश्‍व का ऐसा देश है जो कि सबसे छोटा द्विपीय देश कहा जाता है। महज 21 वर्ग किमी में फैले इस देश को गूगल मैप से देखने पर आश्‍चर्य होता है कि क्‍या कोई देश इतना भी छोटा हो सकता है।

4- तुवलु

केवल 26 वर्ग किमी के क्षेत्रफल वाला देश तुवलु इसलिए जाना जाता है क्‍योंकि यहां पर तीन अलग-अलग द्वीप बने हुए हैं। इन तीनों द्वीपों को कोई भी पर्यटक पैदल ही चलकर घूम सकता है।

5- सैन मरिनो

इटली के बीचो-बीच बसे हुए इस देश का क्षेत्रफल 61 वर्ग किलोमीटर का है। इस देश की खासियत ये है कि यह विश्‍व का प्राचीन देश है जिसका खुद का प्रशासन, खुद का वजूद है।

 

 

Share This News :