Homeव्यापार ,
सुपर इंटेलिजेंस में सुपर पावर होगा भारतः अंबानी

नई दिल्ली। à¤°à¤¿à¤²à¤¾à¤¯à¤‚स इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी का मानना है है कि आने वाले वक्त में भारत दुनिया की बड़ी आर्थिक ताकत होगी। उन्होंने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में ऐसी उम्मीद जताई। अंबानी ने कहा कि आने वाले साल भारत व चीन के होंगे और अगले 10 साल में भारत की अर्थव्यवस्था 2.5 खरब डॉलर से बढ़कर 10 खरब डॉलर की हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि उन्हें भारत की ग्रोथ स्टोरी पर पूरा भरोसा है। अंबानी के मुताबिक भारत ग्लोबल लीडर के तौर पर उभर रहा है। भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। 2030 तक भारत की जीडीपी 10 हजार अरब डॉलर से ऊपर निकल सकती है।

अंबानी का मानना है कि जियो की एंट्री से देश में इंटरनेट का लोकतांत्रिकर हुआ है। जब उनसे यह सवाल किया गया कि जियो की एंट्री से टेलीकॉम कंपनियों को भारी नुकसान हुआ तो उन्होंने कहा कि बिजनेस में फायदा नुकसान होता रहता है और कंज्यूमर का फायदा सबसे ऊपर होना चाहिए।

उन्होंने ये भी कहा कि सुनील भारती मित्तल उनके दोस्त हैं। आज डेटा न सिर्फ न्यू ऑयल (नया ईंधन) है, बल्कि यह न्यू सॉइल भी है। उनके लिए देश का और कंज्यूमर का फायदा सबसे ऊपर है।अंबानी का कहना है कि आने वाले वक्त में भारत सुपर इंटेलिजेंस में सुपरपावर बनेगा। आगे मशीन इंटेलिजेंस का चलन बढ़ेगा।

उन्होंने कहा, "हम सुपर इंटेलिजेंस के दौर में काम कर रहे हैं। इंटेलिजेंस सर्विसेस 24 घंटे मिलेंगी। सुपर इंटेलिजेंस में भारत के पास बड़े मौके हैं।

Share This News :