Homeमनोरंजन ,
आमिर-सलमान-अक्षय और सहवाग ने भारतीय सैनिकों के लिए भेजे ये स्पेशल मैसेज

सोशल मीडिया पर इन दिनों भारतीय सैनिकों के लिए लोग अपने-अपने तरीके से शुभकामनाएं और दिवाली संदेश दे रहे हैं। जिनमें वो भारतीय सैनिकों को सलाम कर रहे हैं। ऐसे ही दो दिग्गजों वीरेंदर सहवाग और बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए भारतीय सैनिकों को सलाम किया। इन दोनों के संदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वीरेंदर सहवाग ने भारतीय सैनिकों को दिवाली की शुभकामनाएं देने के साथ ही वीडियो के जरिए इंडियन आर्मी को सलाम किया है। सोशल मीडिया पर सहवाग ने वीडियो अपलोड किया जिसमें देशवासियों से गुजारिश की है कि वो भारतीय जवानों की सलामती के लिए दुआ करें और दिल से उनका सम्मान करें।
पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि किसी भी फौजी को देखो तो एक सेल्यूट ठोंको। दिवाली पर आपकी शुभकामनाएं सैनिकों के चेहरे पर मुस्कान ला सकती हैं।
"Kisi Bhi Fauji Ko Dekho,Toh Ek Salute Thoko".Your wishes can bring a smile to a Soldier this Diwali.
Send ur #Sandesh2Soldiers via mygov.in pic.twitter.com/lGsK6hFqwB
— Virender Sehwag (@virendersehwag) October 25, 2016
सहवाग के अलावा भी कई लोग सोशल मीडिया पर ऐसे ही संदेश भेजकर भारतीय सैनिकों को शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी में एक नाम बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार का है। अक्षय कुमार ने भारतीय सैनिकों को दिवाली की शुभकामना देने के साथ ही वीडियो के जरिए एक स्पेशल संदेश भी भेजा है। अक्षय ने अपने ट्विटर एकाउंट से वीडियो पोस्ट में कहा है कि त्योहार मनाने का सबसे अच्छा तरीका अपने प्रियजनों के साथ मनाना है। हमें अपने परिवार के साथ त्योहार का जश्न मनाने का मौका आपकी (सैनिकों) वजह से मिला है। आप हमारे बारे में बिना कुछ जाने हमें प्यार करते हैं और हमारी सुरक्षा करते हैं। वहीं आमिर ने ट्वीट किया कि यह एक बेहतरीन प्रयास है। हमारे प्रधानमंत्री पूरी तरह से सही हैं। 125 करोड़ भारतीयों के समर्थन से हमारे सैनिकों को प्यार महसूस होगा। हम सब उन्हें अपने संदेश भेजें। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री के भाषण के वीडियो क्लिप का लिंक भी ट्वीट किया है। सलमान ने भी उसी क्लिप को साझा किया और कहा कि भारतीय सैनिकों को मेरी ओर से दिवाली की शुभकामनाएं।
Ur one wish can be the reason for a lot of smiles this Diwali.Send ur #Sandesh2Soldiers now via https://t.co/bUEI7AuMQc or Narendra Modi app pic.twitter.com/HNJjFAyOpZ — Akshay Kumar (@akshaykumar) October 24, 2016

देश के सेना के जवानो और नवजनो को मेरी तरफ से दीवाली की हार्दिक शुभ कामनाए और सभी को हॅपी दीवाली #Sandesh2Soldiers . https://t.co/w754mw9hDn — Salman Khan (@BeingSalmanKhan) October 24, 2016

Share This News :