Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप
मुख्यमंत्री श्री चौहान से थाइलैंड के काउंसल जनरल श्री एकोपाल की भेंट

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से आज यहाँ थाइलैंड के काउंसल जनरल श्री एकोपाल पूलपिपेट ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को थाइलैंड की महारानी प्रिंसेस महाचाकरी सिरीधोर्न की 22 नवम्बर को भारत और साँची यात्रा की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महारानी का मध्यप्रदेश में स्वागत है। वे राज्य अतिथि होंगी। उनकी गरिमा और सम्मान के लिये प्रोटोकाल की सभी व्यवस्थाएँ की जायेंगी।

भेंट के दौरान सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री लालसिंह आर्य और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री अशोक वर्णवाल उपस्थित थे।

Share This News :