Homeदेश विदेश ,
देश को हिला देने वाले प्रीति राठी तेजाब कांड में इंसाफ, दोषी को फांसी की सजा

मुंबई। मुंबई में बांद्रा रेलवे स्टेशन पर हुए चर्चित प्रीति राठी मर्डर केस में मुंबई के सेशंस कोर्ट ने दोषी अंकुर पंवार को फांसी की सजा दी है। इससे पहले कोर्ट ने 6 सितंबर को अंकुर पंवार को दोषी ठहराते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया था। बता दे कि 2 मई 2013 को मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन हुए हरियाणा की रहने वाली 22 साल की प्रीति राठी पर अंकुर पंवार ने तेजाब फेंका था। प्रीति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। प्रीति के घर वालों ने इंसाफ की गुहार लगाते हुए दोषी के लिए फांसी की सजा की ही मांग की थी।

Share This News :