Homeअपना शहर ,
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह आज नगरीय विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह होंगी समारोह की मुख्य अतिथि

मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस समारोह सम्पूर्ण प्रदेश की भाँति ग्वालियर जिले में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। जिले का मुख्य समारोह इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिस्ट एण्ड ट्रेवल्स मैनेजमेंट सिटी सेंटर के सभागार में प्रात: 10.30 बजे से आयोजित होगा। समारोह की मुख्य अतिथि प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह होंगी।

     निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रात: 10.30 बजे राष्ट्रीय ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान होगा। इसके पश्चात प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया जायेगा। प्रात: 10.55 बजे संकल्प किया जायेगा। इसके पश्चात मध्यप्रदेश गान होगा। कार्यक्रम में स्थानीय स्तर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र का वितरण किया जायेगा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत वंदेमातरम् से होगा।

     स्थापना दिवस समारोह के तहत ही सायं 6 बजे से कलेक्टर कार्यालय परिसर में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया जायेगा। इस आयोजन में सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को परिवार सहित आमंत्रित किया गया है। समारोह में मुख्य रूप से देश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह उपस्थित रहेंगी।

Share This News :