Homeअपना शहर ,
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह आज विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी

प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह एक नवम्बर को शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

      निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्रीमती माया सिंह एक नवम्बर को सुबह 8 बजे “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम में भाग लेंगी। यह आयोजन एलएनआईपीई से महारानी लक्ष्मीबाई स्टेच्यू तक होगा।

      मंत्री श्रीमती माया सिंह मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह की मुख्य अतिथि होंगी। समारोह का आयोजन पूर्वान्ह 10.30 बजे से इण्डियन इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एण्ड ट्रेवल्स मैनेजमेंट परिसर में होगा। मंत्री श्रीमती सिंह सायं 6 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय ग्वालियर परसिर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी।

Share This News :