Homeखेल ,
ओलंपिक मेडल विनर पर दो महीने का बैन, इस्लाम का मजाक उड़ाने का है आरोप

लंदन। ब्रिटिश जिमनास्टिक्स ने ओलंपिक मेडल विनर लुइस स्मिथ पर दो महीने का बैन लगा दिया है, जबकि वहीं ल्यूक कार्सन को चेतावनी दी गई है। स्मिथ और उनके साथ ल्यूक पर इस्लाम का मजाक उड़ाने का आरोप है। स्मिथ ने गलती स्वीकार भी कर ली है।
दरअसल, पिछले महीने एक वीडियो सामने आया था। इस विडियो में ओलिपिंक सिल्वर मेडल विनर स्मिथ ने पहले नमाज पढ़ने की ऐक्टिंग की। इसके बाद अल्लाह-हू-अकबर कहकर चिल्लाने लगे। विडियो में जिमनास्ट ल्यूक कार्सन भी दिखाई दे रहे हैं। वह भी स्मिथ के पीछे अजीब हरकतें करते दिखाई दे रहे हैं।
स्मिथ ने मांगी थी माफी
स्मिथ ने अपनी गलती के लिए माफी भी मांगी है। ब्रिटिश जिमनास्टिक्स ने कहा- लुइस ने माना है कि उनका व्यवहार गलत था। अनुशासन समिति ने आरोपों को सही पाया है। स्मिथ पर दो महीने का बैन और ल्यूक को चेतावनी दी गई है।

Share This News :