Homeअपना शहर ,
एसीएस बोले- आकलित खपत लगाकर लूट कर रहे हो

ग्वालियर। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की आकलित खपत को अपर मुख्य सचिव ने सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्वालियर सिटी में हर 50 हजार 159 उपभोक्ताओं हर महीने 2 करोड़ 60 लाख यूनिट आकलित खपत लगाई जा रही है। इन उपभोक्ताओं को 18.3 करोड़ के बिल जारी किए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा मध्यम वर्गीय उपभोक्ता प्रभावित है। नईदुनिया ने आकलित खपत के खिलाफ लगातर अभियान चलाया है।

मई से लेकर अबतक हर महीने नईदुनिया ने आकलित खपत को लेकर खबर प्रकाशित की है। 1 नवंबर को नई दुनिया ने आकलित खपत को लेकर खबर प्रकाशित की थी। 50 हजार उपभोक्ताओं से आकलित खपत के नाम पर लूट रही है। चालू मीटर पर कंपनी आकलित खपत लगा रही है।

सिटी सर्कल के कई फीडर ऐसे हैं, जिनमें इनपुट से ज्यादा सेल हो रही है। इसके अलावा मध्यम व बीपीएल उपभोक्ता आकलित खपत से ज्यादा परेशान हैं। क्योंकि उन्हें 500 यूनिट से अधिक का बिल दिया जा रहा है। शिकायत करने पर कंपनी के अधिकारी आकलित खपत को कम नहीं करते हैं।

करंट चार्ज बचाने आकलित खपत

- मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी प्रबंधन ने सभी सर्कल के महाप्रबंधक के पद करंट चार्ज के आधार पर भरा है। उप महाप्रबंधक (कार्यपालन यंत्री) प्रबंधक को महाप्रबंधक (अधीक्षण यंत्री) के पद पर कार्य कराया जा रहा है। सर्कल का लाइन लॉस कम नहीं होता है तो उसका करंट चार्ज छिन जाएगा। अधिकारी अपने करंट चार्ज को बचाने के लिए उपभोक्ताओं पर आकलित खपत लगा रहे हैं।

- लाइन लॉस वाले फीडर पर कम से कम बिजली जाए, उसके लिए फॉल्ट का बहाना बनाकर कटौती की जाती है। आकलित खपत लगाकर लॉस को कम कर देते हैं।

- अधिकारी बिजली चोरी रोकने में नाकाम हैं। अपनी नामाकी छिपाने के लिए उपभोक्ताओं को आकलित खपत दे रहे हैं। मीटर में खपत दर्ज होने के बाद भी आकलित खपत लगाई जा रही है।

- नवंबर 2015 में कंपनी ने 2 करोड़ यूनिट की ओवर बिलिंग कर दी थी। 40 फीसदी लॉस को 3 फीसदी पर लाए थे। यह सिलसिला जनवरी 2016 तक चला था।

रीजन में 9.7 करोड़ की आकलित खपत

ग्वालियर सिटी, ग्वालियर ओएंडएम, मुरैना, भिंड, श्योपुर, शिवपुरी, गुना सर्कल के 3 लाख 84 हजार उपभोक्ताओं को बिना मीटर बिल जारी किए जा रहे हैं। इन उपभोक्ताओं को आकलित खपत के आधार पर बिल दिए जा रहे हैं। सातों सर्कल में 9 करोड़ 70 लाख यूनिट आकलित खपत लगाई जा रही है। 7 रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली जारी किया जा रहा है।

- See more at: http://naidunia.jagran.com/madhya-pradesh/gwalior-acs-said-you-robbed-people-in-name-of-consumption-845478#sthash.pt7t3e1f.dpuf

Share This News :