Homeमनोरंजन ,
आखिर क्यों रो पड़ीं दिव्यांका त्रिपाठी

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी वैसे काफी खुश रहती हैं और अपने आस-पास मौजूद लोगों को भी खुश रखती हैं। लेकिन हाल ही में दिव्यांका का ऐसा वीडियो सामने आया जिसमें दिव्यांका इमोशनल हो गईं। दरअसल, राजीव खंडेलवाडल टीवी पर चैट शो जज्बात से कमबैक कर रहे हैं। 

इस शो के पहले एपिसोड में दिव्यांका आने वाली हैं और इसी एपिसोड का प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ है। इस वीडियो में दिवंयाका कुछ पुरानी बातें याद करके इमोशनल हो जाती हैं।दरअसल, वीडियो में राजीव, दिव्यांका से पूछते हैं कि हार्टब्रेक ने उनसे क्या लिया? तो दिव्यांका कहती हैं, '8 साल...उस दौरान ऐसा लगा कि जैसे जिंदगी खत्म हो रही है। मैं अंधविश्वास के लेवल पर चली गई थी। मैं शायद बिना प्यार के नहीं रह सकती।

Share This News :