Homeमनोरंजन ,
शाहरुख और सलमान की इस हरकत से घबरा गईं सोनम की मां, बोलीं- कंट्रोल करो इन्हें

सोनम और आनंद आहूजा के ग्रांड रिसेप्शन में पहुंचे बॉलीवुड स्टार्स ने भी जमकर मस्ती की। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो इस बात का सबूत हैं। बीती रात मुंबई के लीला होटल में हुए रिसेप्शन में बॉलीवुड जगत की कई हस्तियों ने शिरकत की, तो इसमें भला शाहरुख खान और सलमान कैसे पीछे रह सकते थे। दोनों खान न सिर्फ पार्टी में पहुंचे, बल्कि दोनों ने जमकर डांस और मस्ती भी की। अनिल कपूर के साथ जमकर ठुमके लगाएं। वहीं, अपने दबंग सलमान खान गाना गाने में भी पीछे नहीं रहे। हाथ में माइक ले मीका के साथ सुर से सुर मिलाते नजर आए। 

पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इसमें शाहरुख और सलमान दोनों ही मस्ती के मूड में हैं और सोनम की मम्मी सुनीता को स्टेज पर ले आए हैं। सुनीता कूपर को देखकर सलमान और शाहरुख अपनी फिल्म 'करण-अर्जुन' का 'ये बंधन तो प्यार का बंधन है...' गाना शुरू कर देते हैं। इतना ही नहीं, सलमान तो घुटनों के बल बैठकर सुनीता के पल्लू को पकड़ भी गाना गाते हैं। इस बीच सुनीता दोनों के आगे हाथ जोड़ती हुई नजर आती हैं। और साथ में हंसती हुई बोलती हैं 'कंट्रोल हिम... (इन्हें कंट्रोल करो)'। वहीं, पीछे अनिल कपूर भी दोनों की मस्ती का जमकर मजा ले रहे हैं और हंस रहे हैं। अपनी मां को शाहरुख और सलमान की मस्ती से बचाने के लिए आखिर में सोनम आती हैं।

Share This News :