Homeमनोरंजन ,slider news,
नेहा धूपिया ने अंगद बेदी से अचानक शादी करके सबको चौंकाया

अभी सोनम कपूर की शादी के चर्चे बंद नहीं हुए हैं और बॉलीवुड में एक और बड़ी शादी की खबर आ गई है। एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने अंगद बेदी के साथ शादी कर ली है।

अंगद भी फिल्मों में काम कर रहे हैं। हाल ही में उन्हें सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' में देखा गया था। क्रिकेट मैचों में एंकरिंग से अंगद ने शुरुआत की थी। वे मशहूर क्रिकेट खिलाड़ी बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं।

नेहा ने इस शादी की घोषणा की है। अचानक हुए इस अनाउंसमेंट से फिल्मी दुनिया चौंक गई। नेहा की ट्विटर अकाउंट पर बधाइयों की लाइन लग गई।

बता दें कि नेहा और अंगद लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अंदाजा था कि वे शादी करेंगे लेकिन इसकी किसी को कानों कान खबर नहीं हुई।

नेहा ने टि्वटर पर लिखा 'मेरे जीवन की सर्वश्रेष्ठ फैसला। आज मैंने अपने बेस्ट फ्रेंड से शादी कर ली। हैलो मेरे पति... अंगद बेदी।'

अंगद ने भी जवाब दिया 'बेस्ट फ्रेंड.... अब पत्नी। हैलो मिसेज बेदी...।'

 

 

Share This News :