Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
जन आक्रोश रैली में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साधा भाजपा पर निशाना

उज्जैन। सामाजिक न्याय परिसर में आयोजित कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा पर निशाना साधा। सिंधिया ने सभा में मौजूद लोगों से कहा कि अगर विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार बनी तो वो अर्जी की नहीं आपकी मर्जी की सरकार होगी। वह दिन दूर नहीं जब भाजपा के शासन में रेत भी राशन में मिलेगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेताओं ने बड़े तरीके से व्यापमं कांड को छिपा लिया। इस कांड से मध्यप्रदेश के लोगों पर कलंक लगा दिया है। ज्योतिरादित्य ने सिंहस्थ के दौरान हुए घोटालों पर कहा कि ये 40 रुपए का मटका एक हजार रुपए में खरीदने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ में खाने की प्लेट भी 1700 रुपए की खरीदी। इस दौरान सभा में बड़ी संख्या कांग्रेसी नेता और लोग मौजूद थे।

Share This News :