Homeअपना शहर ,खास खबरे,
दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में वार्ड-52 से विकास यात्रा का शुभारंभ

ग्वालियर : दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के 64 प्राथमिक एवं माध्यमिक
विद्यालय सौर उर्जा से रोशन होगें। इसके लिए 34 की डीपीआर बन चुकी है, शेष की
भी डीपीआर बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही वार्ड 52 में गुडा क्षेत्र में
बिजली की समस्या के निराकरण के लिए 33 लाख रुपए के कार्य भी कराए जा रहे हैं।
उक्ताशय के विचार प्रदेश सरकार के नवीन एवं नवीकरण उर्जा मंत्री नारायण सिंह
कुशवाह ने दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में वार्ड 52 स्थित गुडा पुलिया पर 3 करोड 71 लाख
रूपए की लागत से बनने वाली सडक के भूमिपूजन एवं विकास यात्रा के अवसर पर
व्यक्त किए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, महामंत्री कमल
माखीजानी, वार्ड 52 के पार्षद सुजीत सिंह भदौरिया दददा, सुघर सिंह पवैया,
श्रीमती शर्मिला कुशवाह, श्रीमती ममता आर्य, महेन्द्र सोलंकी, पवन सिकारिया
सहित बडी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकगण उपस्थित रहे।
वार्ड 52 स्थित गुढा पुलिया पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री नारायण सिंह
कुशवाह ने कहा कि सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को जन जन तक पंहुचाने
एवं जनता के बीच में जाकर उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण करने के लिए
प्रदेश भर में विकास यात्रा निकाली जा रही है। कुशवाह ने बताया कि शुक्रवार से
विकास यात्रा का शुभारंभ बिलगईयां के पुरा से गुढा पुलिया तक किया गया। उन्होंने कहा
कि आज गुढा पुलिया से इमली नाके तक सडक निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया जा
रहा है। यह सडक मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास फेस 2 के तहत बनाई जा रही है तथा
यह सडक बनने से वार्ड 52, 51 एवं 65 के नागरिकों को सुविधा मिलेगी। यह सडक
लगभग 2.5 किमी लम्बाई की बनाई जा रही है। इस अवसर मंत्री कुशवाह ने
नागरिकों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

Share This News :