Homeराज्यो से ,
सबसे गंदे रेलवे स्टेशनों में कानपुर सेंट्रल सबसे ऊपर, जानें अन्य स्टेशन का हाल

नई दिल्ली। à¤­à¤¾à¤°à¤¤à¥€à¤¯ रेलवे द्वारा गुरुवार को देश के सबसे गंदे 10 रेलवे स्टेशनों की सूची जारी की। इनमें यूपी के चार स्टेशन शामिल हैं। टॉप 10 सूची में कानपुर सेंट्रल देश का सबसे गंदा स्टेशन है। सर्वे के अनुसार, कानपुर को सबसे ज्यादा 61.06 फीसद लोगों ने गंदा स्टेशन बताया।

इसके अलावा देश से दस सबसे गंदे रेलवे स्टेशनों में मुंबई के तीन रेलवे स्टेशन शामिल हैं। लिस्ट में दूसरे नंबर पर पटना जंक्शन है, जिसे 60.16 फीसद लोगों ने गंदा बताया। लिस्ट में मुंबई का कल्याण तीसरा, पीएम नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी चौथा सबसे गंदा स्टेशन करार दिया गया है।

इसके अलावा मुंबई का लोकमान्य तिलक टर्मिनल पांचवा, इलाहाबाद छठवें, पुरानी दिल्ली सातवें, ठाणे आठवां, लखनऊ का चारबाग स्टेशन नौवां और चंडीगढ दसवां सबसे गंदा स्टेशन बताया गया है।

रेलवे ने 11 मई से 17 मई के बीच यात्रियों से बातचीत के आधार पर यह सर्वे किया था। इसके बाद इन स्टेशनों को रेटिंग दी गई। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इस सर्वे के का मकसद लोगों की परेशानी को देखते हुए स्टेशन परिसरों को ज्यादा साफ सुथरा बनाने की है।

Share This News :