Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,खास खबरे,
प्रभात झा व राकेश सिंह का जन्मदिवस मनाया

ग्वालियर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आज जिला महामंत्री निर्दोष शर्मा की अगुआई में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा एवं प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह का जन्मदिवस फल वितरण कर मनाया।
भाजयुमो कार्यकर्ता आज सायं जयारोग्य अस्पताल पहुंचे और मरीजों को फल वितरित किये। भाजयुमो जिला महामंत्री निर्दोष शर्मा ने कहा कि हमने अपने नेताओं के जन्मदिवस पर दीन व दुखी लोगों के बीच पहुंचकर फल वितरित कर उनकी पीड़ा को हल्की करने की कोशिश की।

Share This News :