Homeदेश विदेश ,
हाईप्रोफाइल संत थे भय्यू महाराज, कई हस्तियों से थे संबंध , देखें फोटो

भय्यूजी महाराज ने पारिवारिक कलह के चलते खुद को गोली मार ली। राष्ट्र संत के तौर पर पहचाने जाने वाले भय्यूजी महाराज के देश के कई नामी लोग संपर्क में रहते थे। सबसे पहले वे तब चर्चा में आए थे जब अन्ना आंदोलन हुआ था। भय्यू जी महाराज को अन्ना हजारे का काफी करीबी माना जाता था।

 

मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ भय्यूजी महाराज

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे के साथ भी भय्यूजी महाराज के अच्छे संबंध थे।

यह तस्वीर भय्यूजी महाराज की दूसरी शादी की है। उन्होंने फिजियोथैरेपिस्ट डॉ आयुषी से शादी की थी।

भय्यू महाराज के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी खास रिश्ते रहे हैं।

प्रतिभा पाटिल राष्ट्रपति बनने के बाद इंदौर आर्इं, तब प्रोटोकॉल के कारण उनसे मिलने तो नहीं गर्इं, लेकिन उन्हें सरकारी ठिकाने पर बुला लिया।

Share This News :