Homeslider news,अपना मध्यप्रदेश,
पंचतत्व में विलीन हुए भय्यू महाराज, बेटी कुहू ने दी मुखाग्नि ,भारी भीड़ उमड़ी -कई हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

इंदौर। à¤†à¤§à¥à¤¯à¤¾à¤¤à¥à¤®à¤¿à¤• गुरु भय्यू महाराज का भमोरी स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनकी पार्थिव देह को बेटी कुहू ने मुखाग्नि दी। इससे पहले उनकी शवयात्रा हजारों भक्तों के साथ मुक्तिधाम पहुंची, जहां शास्त्रोक्त विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। जिस गाड़ी में भय्यू महाराज की पार्थिव देह को रखा गया था उसको फूलों से सजाया गया था।उनकी चिता को बेटी कुहू ने मुखाग्नि दी। कुहू ने ही बेटे का फर्ज निभाते हुए अंतिम संस्कार की सारी रस्मे पूरी की। इस दौरान परिवार के अन्य लोग भी उनके साथ थे। पूरे विधि-विधान के साथ भय्यू महाराज के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई। मुखाग्नि की रस्म पूरी करते समय बेटी कुहू कई बार फफक कर रोई। परिवारजनों ने उन्हें संभाला।इससे पहले उनकी पार्थिव देह को बॉम्बे हॉस्पिटल से उनके निवास स्थान स्कीम नंबर 74 स्थित आवास 'शिवनेरी' में लाया गया। यहां से पार्थिव देह को सूर्योदय आश्रम ले जाया गया। जहां पर बड़ी संख्या में उनके शिष्य उनके अंतिम दर्शनों के लिए पहुंचे। भय्यू महाराज के अंतिम दर्शनों के लिए देश- विदेश खासकर महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे।

श्रद्धांजलि देने पहुंचीं कई शख्सियत

- केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, मंत्री पंकजा मुंडे, विधायक रमेश मेंदोला, कांग्रेस नेता कृपाशंकर शुक्ल, इंदौर के पूर्व महापौर कृष्ण मुरारी मोघे, महेन्द्र हार्डिया, पूर्व विधायक तुलसी सिलावट, अलवर विधायक नरेंद्र शर्मा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री  à¤•à¥‡ ओएसडी श्रीकां त, मध्य प्रदेश सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री कम्प्यूटर बाबा, कांग्रेस नेता शोभा ओझा, इंदौर की महापौर मालिनी गौड़, कलेक्टर निशांत वरवड़े और डीआईजी हरिनारायणाचारी मिश्र ने भय्यू महाराज को श्रदांजलि दी।

Share This News :