Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
वार्ड 56 में डामरीकरण रोड का हुआ भूमिपूजन

ग्वालियर। वार्ड क्रमांक 56 में आज डामरीकरण रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। भूमिपूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के नेता, पार्षद एवं जनउत्थान न्यास के अध्यक्ष डाॅ. सतीश सिंह सिकरवार ने साढे 18 लाख रूपये की लागत से बनने वाली डामरीकरण रोड का भूमिपूजन आयुर्वेदिक काॅलेज के पास आमखो पर किया। इसके अंतर्गत आयुर्वेदिक काॅलेज से होते हुए विजय नगर छत्री आमखो तक डामरीकरण रोड का निर्माण किया जाएगा। भूमिपूजन होने के तुरन्त बाद ही रोड बनाने कार्य शुरू कर दिया गया।
क्षेत्रीय पार्षद डाॅ. सिकरवार ने बताया कि इन क्षेत्रों के मार्ग की हालत काफी जर्जर हो गई थी, जिस कारण यहां की क्षेत्रीय जनता को काफी परेशानियोें का सामना करना पड़ता था। क्षेत्रीय जनता की मांग पर अमल करते हुए क्षेत्रीय पार्षद ने यह निर्माण कार्य प्रारंभ कराया हैं। इस निर्माण कार्य के पूर्ण हो जाने से यहां की जनता को काफी फायदा होगा। डाॅ. सतीश सिंह सिकरवार ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में पेयजल समस्या का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि वार्ड में पेयजल समस्या के निराकरण के साथ-साथ नालियों की सफाई का कार्य भी चलेगा। ताकि गर्मी में मच्छर नहीं पनपें। इसके अलावा सफाई अभियान भी चलाया जायेगा। कार्यक्रम में के.पी. सिंह भदौरिया, अवधेश कौरव, धीरेन्द्र सिंह, राकेश राजौरिया, प्रेमसिंह तोमर, विजय बहादुर त्यागी, सुरेश प्रजापति, डिम्पल भदौरिया, श्याम नारायण पाराशर, गोपाल सिंह कुशवाह, महेन्द्र शुक्ला, आशू तोमर, सोनू गौर, अशोक प्रजापति, अभय कुमार सिंह, अंकित कटठल आदि उपस्थित थे।

Share This News :