Homeवायरल न्यूज़,
32 वर्षों से नमाज पढ़ता आ रहा एक हिंदू

बैरकपुर। à¤¹à¤¿à¤‚दू-मुस्लिम में कोई भेद नहीं करने वाले तपन कर 32 वर्षों से नमाज पढ़ते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह आजीवन नमाज पढ़ेंगे। शनिवार को ईद के मौके पर उन्होंने अपने सात साल के बेटे के साथ नमाज पढ़ी।तपन पातुलिया (उत्तर 24 परगना जिला, पश्चिम बंगाल) के शिवमंदिर इलाके में रहते हैं। वह एक गैर सरकारी संस्थान में काम करते हैं। तपन हिदू हैं। उनके घर में भगवान कृष्ण व जगन्नााथ की मूर्तियां हैं, जिसकी वह पूजा करते हैं।

इसके साथ ही वह नमाज भी पढ़ते हैं। उनका कहना है कि नमाज पढ़ना उन्हें अच्छा लगता है, इसलिए पढ़ते हैं। हिंदू-मुस्लिम में कोई भेद नहीं है। उनके अधिकतर दोस्त मुस्लिम हैं।

उन्होंने बचपन में अपने पिता को नमाज पढ़ने जाते देखा था। उस समय उनकी भी नमाज पढ़ने की इच्छा होती थी। बड़ा होने पर वह खुद से नमाज पढ़ने लगे। तपन ने कहा कि इंसानों ने दोनों समुदायों के बीच विभेद पैदा किया है। वह 1986 से नमाज पढ़ते आ रहे हैं। 2017 से उसका बेटा तौरीक कर भी उनके साथ नमाज पढ़ने लगा है।

 
 

Share This News :