Homeअपना मध्यप्रदेश,
शराब पिलाकर किया दुष्कर्म, चिल्लाने पर कर दी हत्या

जबलपुर । à¤…धारताल पुलिस ने करौंदा नाला के किनारे से 14 जून को एक महिला का अज्ञात शव बरामद करके अंधी हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करके एक आरोपित के लिए गिरफ्तार कर लिया। दूसरा आरोपित अब तक फरार है। पुलिस ने मृतका की पहचान ऋषि नगर, महाराजपुर निवासी 30 वर्षीय महिला के रूप में की है। आरोपितों ने पहले महिला के साथ शराब पी और फिर दुराचार किया। इस दौरान महिला के चिल्लाने के कारण उसकी हत्या कर दी।

एएसपी (उत्तर) राजेश तिवारी ने बताया कि करौंदानाले के किनारे से एक अज्ञात महिला का 3-4 दिन पुराना शव झाड़ियों के बीच से बरामद किया। पुलिस ने मृतका के शरीर, गुप्तांग में चोटें थीं। अधारताल थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल गुप्ता को करौंदा बायपास स्थित खोसला ढाबा से मिली सीसीटीवी फुटेज में महिला को शराब पीते हुए 2 लोगों से बातचीत करते देखा गया।

इस फुटेज के आधार पर दोनों के बारे में पतासाजी की। इसमें एक आरोपित गंगागिरी गोस्वामी (30) निवासी बड़ी खैरी का पता चला। जांच में पता चला कि गंगागिरी ने अजय गोंड के साथ मिलकर महिला के साथ दुराचार किया। उसके चिल्लाने पर मुंह व गला हाथ से दबाकर हत्या करना कबूल कर लिया। आरोपित ने हत्या करके महिला का शव झाड़ियों, उसके कपड़े गोबर में छिपाना और जेवर निकालकर ले जाना भी बताया।

 

रहती थी गायब -

पुलिस को मृतका के परिजनों ने बताया है कि ऋषिनगर स्थित घर से महिला कभी भी चली जाती थी। वह 2-2, 3-3 दिन घर से गायब रहने के बाद लौट आती थी। वारदात का दूसरा आरोपित अजय गोंड ग्राम सरौली थाना कुंडम का निवासी है।

 

यह टीम होगी पुरस्कृत -

इस अंधी हत्या का खुलासा करनेवाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी अधारताल श्री गुप्ता, एसआई हरदयाल सिंह, देवी सिंह तोमर, प्रधान आरक्षक संतोष पांडे, आरक्षक अजय दीक्षित, नीलकंठ, शुक्रभान, हितेन्द्र शामिल रहे। एसपी ने इस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

 

 

 

Share This News :