Homeअपना शहर ,
बच्‍ची से दुष्‍कर्म अौर हत्‍या का आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर। 6 साल की बच्‍ची के साथ दुष्‍कर्म के बाद हत्‍या करने के मामले में पुलिस की अपराध शाखा ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने देर शाम मीडिया को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी का नाम जीतू उर्फ जितेंद्र कुशवाह निवासी माडरे की माता के पीछे है।

उल्‍लेखनीय है कि कल आरोपी मौसी की शादी में शामिल होने आई 6 साल की मासूम को आइस्क्रीम या चॉकलेट का लालच देकर अपने साथ कैंसर पहाड़ी के जंगल में ले गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी।

घटना बुधवार-गुरुवार की रात कैंसर पहाड़ी आयुर्वेदिक संस्थान के पीछे जंगल में हुई। पूरा घटनाक्रम 1 घंटा 27 मिनट के बीच हुआ था। पहचाने जाने के डर से आरोपी ने बच्ची की हत्या कर दी। आरोपी रात 1.21 बजे बच्ची को ले जाता और वारदात को अंजाम देकर रात 2.48 बजे लौटता सीसीटीवी कैमरे में दिखा था।

भिंड के मौ कस्बे में रहने वाली 6 साल की रानी (परिवर्तित नाम) अपने पिता, दादा व मां सहित अन्य परिजन के साथ बुधवार शाम 7 बजे अपनी रिश्ते में मौसी की शादी में शमिल होने गड्ढे वाला मोहल्ला कम्पू में आई थी। शादी का कार्यक्रम कैंसर पहाड़ी आयुर्वेदिक संस्थान के पीछे सामुदायिक भवन से होना था।

 

रात 9 बजे अपने परिवार के साथ तैयार होकर वह कार्यक्रम स्थल पहुंची। धीरे-धीरे पूरा परिवार शादी के माहौल में व्यस्त हो गया। नई फ्रॉक में मौसी की शादी में मासूम रानी भी चहक रही थी। रात 1 बजे पिता ने उसे मां के पास उनका मोबाइल लाने के लिए कहा।

वह महिलाओं के बीच बैठी मां से मोबाइल लेकर आई और पिता को दिया। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। रात 2.30 बजे रानी की मां ने उसे नहीं देखकर उसके पिता को बताया। तभी से मासूम की तलाश शुरू की गई। रातभर तलाश करने के बाद सुबह 5 बजे कम्पू थाना पुलिस को सूचना दी।

 

परिजन अपने स्तर पर तलाश करते रहे। गुरुवार दोपहर जब परिजन पहाड़ी की तरफ तलाश करने वापस पहुंचे तो वहां बच्ची की मोती की माला टूटी मिली। इसके बाद वह आगे बढ़ते गए। जहां माला मिली उससे करीब 300 मीटर अंदर जंगल में बच्ची का शव पड़ा मिला। प्रारंभिक पड़ताल में बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या होना साफ हो गया था। पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट अखिलेश भार्गव को भी मौके पर बुलाकर जांच कराई थी।

सुबह 9 बजे तक मासूम का कुछ पता नहीं चला तो इसी समय सामुदायिक भवन के रास्ते के सामने डॉ. दीपक यादव के मकान पर सीसीटीवी कैमरे लगे देखे गए। परिजन ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। रात 1.21 बजे सामुदायिक भवन से एक 19 से 20 साल का लड़का कुछ लालच देकर बच्ची को अपने पीछे ले जाता नजर आया।

 

कुछ दूर जाने के बाद वह मासूम का हाथ पकड़कर उसे जंगल की तरफ ले जाता दिखा। अंधेरा देखकर एक बार बच्ची लौटी भी, लेकिन आरोपी ने आवाज देकर फिर कुछ कहा और वह पीछे चल दी। इसके बाद वही लड़का रात 2.48 बजे लौटता दिख रहा है। पर वह अकेला ही था उसके साथ मासूम नहीं थी। 1 घंटे 27 मिनट तक वह मासूम को अपनी हैवानियत का शिकार बनाकर हत्या कर लौटा था।

Share This News :