Homeअपना शहर ,
नो टेंशन :अब होनी वाली है जोरदार बारिश, तय समय से पहले पहुंचा मानसून

ग्वालियर। मानसून की गति फिर धीमी होने से अभी शहरवासियों को गर्मी से पूरी तरह निजात मिलना दिखाई नहीं दे रहा है। शुक्रवार की सुबह आसमान में काले बादल छाने के बाद तेज बारिश ने लोगों की उम्मीद जरूर जगा दी कि अब मानसून अपने फुल फॉर्म में आ गया है,लेकिन आधे घण्टा बरसने के बाद निकली तेज धूप ने लोगों के अरमान ठंडे कर दिये। वहीं तेज धूप से लोग हैरान परेशान हो गये। उमस ने भी लोगों को बेहाल किया।

मौसम विभाग का कहना है कि अब मानसून की रहमत मध्य प्रदेश पर बरसने लगी है। वर्तमान में राजस्थान से मध्यप्रदेश होकर बंगाल की खाड़ी तक एक द्रोणिका लाइन (ट्रफ) गुजर रही है। साथ ही पश्चिमी मध्यप्रदेश पर ऊपरी चक्रवात बना हुआ है। इसके चलते वातावरण में बड़े पैमाने में नमी आ रही है। इससे कहीं तेज तो कहीं हल्की बौछारें पडऩे का सिलसिला जारी है। मानसून तय समय से एक दिन पहले गुरुवार को दिल्ली पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून के आगे बढऩे के लिए परिस्थितियां अनुकूल है। अगले दो-तीन दिन में इसके पूरे देश में छा जाने की संभावना है। मानसून इस बार तय समय से करीब 15 दिन पहले देशभर में फैल जाएगा।

Share This News :