Homeदेश विदेश ,
सूर्य ग्रहण 2018: ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं ध्यान रखें ये 5 बातें

सदी का सबसे बड़ चंद्र ग्रहण पड़ने से पहले 13 जुलाई को सूर्य ग्रहण पड़ने जा रहा है। यह साल का दूसरा सूर्य ग्रहण है। यह ग्रहण आंशिक है लेकिन भारत में भी इसका सूतक माना जाएगा और कुछ राशियों पर इस प्रभाव भी पड़ेगा। ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष नियम अपनाने के लिए कहा गया है।


वैसे तो समाज काफी आगे बढ़ चुका है और लोग रूढ़िवादी बातों पर भरोसा नहीं करते लेकिन कई ऐसी मान्यताएं आज भी हैं जिनपर लोग भरोसा करते हैं। गर्भवती महिलाओं को ग्रहण दौरान खास ध्यान रखने को कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि ग्रहण के दौरान नाकारात्मक शक्तियां प्रबल हो जाती हैं जो पेट में पल रहे शिशु पर बुरा असर डाल सकती हैं। लेकिन यदि कुछ बातों का ध्यान रखा जो तो इस दुष्प्रभाव से बचा जा सकता है।

ध्यान रखें ये 5 बातें
1-ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं चाकू, कैंची और सुई का प्रयोग न करें। 

2-ग्रहण के समय गर्भवती महिलाएं घर के बाहर न निकलें।

3- ग्रहण के वक्त खाना-पीना भी अशुभ माना जाता है। इसलिए गर्भवती महिलाएं ग्रहण समय से एक घंटे पहले ही ये काम निपटा लें।

4- ग्रहण के दौरान पति-पत्‍नी को नहीं मिलना चाहिए।

5- ग्रहण  à¤µà¤•à¥à¤¤ भगवान का नाम लेने के अलावा कोई दूसरा काम न करें।

 


सूर्य ग्रहण का समय-
13 जुलाई अमावस्या पड़ने वाला सूर्य ग्रहण करीब एक घंटे का होगा। भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजकर 18 मिनट 23 सेकेंड से शुरू होगा और 8 बजकर 13 मिनट 05 सेकेंड तक रहेगा। 13 जुलाई को पड़ने वाला सूर्य ग्रहण 2018 का असर दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न, स्टीवर्ट आईलैंड और होबार्ट में दिखाई देगा।

 

Share This News :