Homeदेश विदेश ,
थरूर बोले भाजपा 2019 में जीती तो भारत बन जाएगा हिंदू पाकिस्तान, मचा बवाल

नई दिल्ली। à¤¦à¥‡à¤¶ में 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दल तैयारियों में लग गए हैं। इस बीच भाजपा और कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी भी जारी है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एक ऐसा बयान दे दिया है जिससे विवाद खड़ हो गया है। थरूर के इस बयान पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

शशि थरूर ने तिरुवनंतपुरम में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, 'अगर 2019 में भाजपा लोकसभा चुनाव जीतने में कामयाब होती है तो देश हिंदू पाकिस्तान बन जाएगा।'

थरूर ने आगे कहा की '2019 में भाजपा जीती तो संविधान को तहस नहस कर देगी और एक ऐसे संविधान का निर्माण करेगी जो सिर्फ हिंदू राष्ट्र के हितों की रक्षा करेगी। फिर वह भारत नहीं रहेगा जिसके लिए महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल, मौलाना आजाद और महान नायकों ने स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई लड़ी।'

Share This News :