Homeखेल ,
इंग्लैंड को 2-0 से हराकर बेल्जियम ने हासिल किया तीसरा स्थान

मॉस्को। तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में बेल्जियम ने इंग्लैंड को 2-0 से हरा दिया है। ये फीफा वर्ल्ड कप में बेल्जियम का अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है।

रेड डेविल्स' के नाम से मशहूर बेल्जियम के लिए थॉमस म्यूनियर और एडेन हैजार्ड ने गोल दागे। थॉमस म्यूनियर ने चौथे जबकि एडेन हैजार्ड ने 83वें मिनट में गोल दागा। हॉफ टाइम तक बेल्जियम 1-0 से आगे थी। दूसरे हाफ में खेल आगे बढ़ने के साथ ही 1-0 की बढ़त पर सवार बेल्जियम के खिलाड़ियों ने एक के बाद इंग्लैंड पर कई हमले बोले, लेकिन ये कोशिश कामयाब नहीं पाईं। मगर मैच के 82वें मिनट में वो मौका आ ही गया, जिसका इंतजार बेल्जियम कर रहा था। ब्रुइने से मिले पास पर हैजार्ड ने गेंद गोलपोस्ट के भीतर डाल दी और पहली बार बेल्जियम फीफा वर्ल्ड कप में तीसरा स्थान हासिल करने में कायमाब रहा।

फीफा वर्ल्ड कप 2018 में बेल्जियम ने दूसरी बार इंग्लैंड को हराया है। बेल्जियम ने ग्रुप स्टेज में भी इंग्लैंड को 1-0 से पराजित किया था। हैजार्ड को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Share This News :