Homeslider news,अपना मध्यप्रदेश,
जिनको केंद्रीय कमेटी से निकाल दिया है, वह समन्यव यात्रा निकाल रहे हैं। जो मां का नहीं हुआ, वह न्याय यात्रा निकाल रहा है ;

सतना/मैहर। à¤…पनी जनआशीर्वाद यात्रा पर प्रदेश भ्रमण के लिए निकले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मैहर में कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि 'कांग्रेस अजब-गजब पार्टी है। उसने प्रदेश को तबाह कर दिया। कांग्रेस बताए कि उसके शासन में 1993-2003 तक सड़क-बिजली क्यों नहीं थी? कांग्रेस हमारी पिछलग्गू पार्टी हो गई है जिन्होंने प्रदेश को तबाह कर दिया। कांग्रेस के वो नेता यात्रा निकाल रहे हैं, जिनको केंद्रीय कमेटी से निकाल दिया है, वह समन्यव यात्रा निकाल रहे हैं। जो मां का नहीं हुआ, वह न्याय यात्रा निकाल रहा है। वह साधारण महिला नहीं, अर्जुन सिंह की पत्नी हैं। मां जो चाहेगी, वह मदद करेंगे हम। '

कमलनाथ के सरकार की अंतिम यात्रा के बयान पर शिवराज ने कहा कि 'दिल बहलाने के लिए गालिब यह ख्याल अच्छा है।' दिग्विजय सिंह पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि 'जो मानसिक रूप से कुंठित है, जो अपनी संस्कृति पर हमला कर रहे हैं, आतंकवादियों के घर जाते हैं, वह देशद्रोही है। ऐसे लोग आतंकवादियों को जी कहकर सम्मानित करते हैं। ऐसे लोगों को छपास का रोग है। '

 

खजाना खाली होने के आरोप पर शिवराज बोले - 'भारत सरकार से जीडीपी की 3.5% जो अनुमति है, उतना ही कर्ज लेकर विकास कर रहे हैं वो कर्ज भी लेते थे और घी पी जाते थे। कांग्रेस तो धोखेबाज पार्टी है। कांग्रेस का इतिहास धोखेबाज है। नेहरू-इंदिरा सहित सभी ने देश और नेता को धोखा दिया। अभी कुमारस्वामी रो रहा है कि कहां फंस गया। कांग्रेस का इतिहास धोखे का है। '

'आने वाले समय में सतना में 10530.74 करोड़ रूपए के काम होंगे। सतना को व्यावसायिक सिटी बनाने पर 207 करोड़ रुपए खर्च होंगे साथ ही 750 बिस्तरों वाला मेडिकल कॉलेज होगा। इससे सतना में विकास की नई इबारत लिखी जाएगी।'

Share This News :