Homeअपना मध्यप्रदेश,
राहुल गांधी के सामने 2019 का आम चुनाव बड़ी चुनौती ;दिग्विजय

नई दिल्ली। à¤•à¤¾à¤‚ग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने नई कार्यसमिति समर्थन किया है। ध्यान रहे कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को इसका गठन किया था।

इसमें दिग्विजय समेत कई दिग्गजों को जगह नहीं मिली। कार्यसमिति में शामिल न किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह कोई महत्वपूर्ण मसला नहीं है।

उनका कहना था कि खुशी इस बात की है कि राहुल गांधी ने नई टीम का गठन कर लिया है।

अब उनके सामने 2019 का आम चुनाव बड़ी चुनौती है। दिग्विजय का कहना था कि यह देखना अहम रहेगा कि देश को कौन सी विचारधारा आने वाले समय में चलाएगी।

मध्य प्रदेश के इस वरिष्ठ नेता को राहुल का करीबी माना जाता रहा है। पहले की कार्यसमिति में वह शामिल थे तो पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव का पद भी उनके पास था।

विगत में वह कर्नाटक, गोवा, आंध्र प्रदेश व तेलंगाना जैसे राज्यों के प्रभारी भी रह चुके हैं।

Share This News :