Homeराज्यो से ,
मोदी की 84 देशों की यात्राओं पर खर्च हुए .....

नई दिल्ली। à¤µà¤°à¥à¤· 2014 में पदभार संभालने के बाद से अब तक प्रधानमंत्री मोदी ने 84 देशों की यात्रा की है। इस पर 1,484 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इसमें चार्टर्ड फ्लाइट, विमान के रखरखाव के साथ ही हॉटलाइन सुविधाओं का खर्च शामिल है। विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने तीन अलग-अलग मदों में मोदी की विदेश यात्राओं के खर्च की जानकारी  राज्यसभा में दी।

15 जून 2014 से लेकर 10 जून 2018 के बीच की बात करें तो इस दौरान मोदी 42 विदेश यात्राओं के दौरान 84 देश गए। इस बीच विमान के रखरखाव पर जहां 1088.42 करोड़ रुपये खर्च किए गए वहीं चार्टर्ड फ्लाइट पर 387.26 करोड़ रुपये खर्च हुए। जबकि हॉटलाइन पर 9.12 करोड़ रुपये खर्च हुए। हालांकि जो आंकड़े दिए गए हैं, उनमें वर्ष 2017-18 और 2018-19 में हॉटलाइन पर हुआ खर्च शामिल नहीं है जबकि 2018-19 में चार्टर्ड फ्लाइट पर हुआ खर्च भी इसमें शामिल नहीं है।

वीके सिंह ने बताया कि पीएम मोदी अपनी सबसे पहली विदेश यात्रा पर जून 2014 में भूटान गए थे। जबकि उन्होंने आखिरी विदेश यात्रा पिछले महीने बीजिंग की थी। वीके सिंह ने बताया कि 2014-15 के दौरान जहां वे 13 देशों में गए वहीं 2015-16 में उन्होंने 24 देशों की यात्रा की। 2016-17 में 18 और 2017-18 में उन्होंने 19 देशों की यात्राएं की। इस वर्ष उन्होंने 10 देशों की यात्रा की।

Share This News :