Homeवायरल न्यूज़,slider news,
सावन आज से शुरू ,शिवजी करेंगे हर मनोकामना पूरी -शिवपुराण में लिखे हैं दिन के अनुसार उपाय

 à¤‡à¤¸ बार 28 जुलाई, शनिवार से भगवान शिव का प्रिय सावन मास शुरू हो  गया  à¤¹à¥ˆà¥¤ इस महीने में भगवान शिव की पूजा करने से मनुष्य की हर इच्छा पूरी हो सकती है। 

शिवपुराण में भी अनेक ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिन्हें सावन में करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और हर मनोकामना भी पूरी हो सकती है। शिवपुराण में सप्ताह के सातों दिन अलग-अलग देवताओं की पूजा व उपाय का विधान बताया गया है। आज हम आपको उन्हीं उपायों के बारे में बता रहे हैं, जो इस प्रकार है...

सोमवार का उपाय
धन की इच्छा हो तो सोमवार को माता लक्ष्मी की पूजा करें और ब्राह्मणों को सपत्नीक घी से बना भोजन करवाएं।

मंगलवार का उपाय
रोगों की शांति के लिए मंगलवार को काली मां की पूजा करें व उड़द, मूंग आदि से बने पकवानों से ब्राह्मणों को भोजन करवाएं।

बुधवार का उपाय
बुधवार को दही युक्त अन्न से भगवान विष्णु की पूजा करें। ये उपाय करने से पुत्र सुख मिलता है।

गुरुवार का उपाय
जो लंबी उम्र की इच्छा रखते हैं, वह गुरुवार को वस्त्र, यज्ञोपवित तथा घी मिश्रित खीर से देवताओं की पूजा करें।

शुक्रवार का उपाय
जीवन के सभी सुख भोगने के लिए शुक्रवार को देवताओं की पूजा करें व ब्राह्मणों को अन्न का दान करें।

शनिवार का उपाय
अकाल मृत्यु से बचने के लिए शनिवार को भगवान शिव की पूजा करें व ब्राह्मणों को तिल से बना भोजन करवाएं।

रविवार का उपाय
रविवार को सूर्यदेव की पूजा करके ब्राह्मणों को भोजन कराएं। इससे सभी प्रकार के रोगों से मुक्ति मिलती है।

Share This News :