Homeदेश विदेश ,
फिर बिगड़ी लालू की तबीयत, मुंबई पहुंचे

पटना। à¤°à¤¾à¤œà¤¦ प्रमुख लालू प्रसाद की तबीयत फिर बिगड़ गई है। पिछले तीन महीने में इलाज के लिए उन्हें तीसरी बार मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती होना पड़ा है। 24 जून को लालू का फिस्टुला (भगंदर) का ऑपरेशन हुआ था। डॉक्टरों ने घाव भरने के लिए उन्हें आराम करने की सलाह दी थी, जिसके बाद वह पटना स्थित अपने सरकारी आवास में आ गए थे लेकिन डेढ़ महीने बाद भी उनका घाव पूरी तरह सूख नहीं पाया। शुगर का स्तर भी काफी बढ़ गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाना ही बेहतर समझा गया। राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव भी लालू के साथ गए हैं।

भोला ने बताया कि राजद प्रमुख का शुगर लेवल 460 से ऊपर चला गया था। डॉक्टरों के मुताबिक, ऑपरेशन के बाद घाव को तीन महीने में भर जाना था, लेकिन आधा समय बीतने के बावजूद घाव में सूखने की गति ठीक नहीं थी। ब्लड प्रेशर भी ऊपर-नीचे हो रहा था। अन्य बीमारियों में भी लालू को ज्यादा राहत नहीं थी। इलाज कर रहे डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी है। विदित हो कि चारा घोटाले मामले में सजा होने के बाद लालू जेल चले गए थे। रांची हाई कोर्ट के निर्देश पर स्वास्थ्य कारणों से उन्हें अस्थाई जमानत दी गई है।

Share This News :