Homeअपना मध्यप्रदेश,
मप्र के नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा पर बनाई बढ़त ,दतिया में भाजपा की गायत्री देवी ने जीत हासिल की

भोपाल। à¤¨à¤—रीय निकाय चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा पर बढ़त बनाते हुए 4 जगहों पर भाजपा और निर्दलियों से सीट छीन ली। अध्यक्ष को वापस बुलाए जाने के चुनाव में मौजूदा अध्यक्ष की बरकरार रहे। नगर पालिका जुन्नारदेव में भाजपा की नंदा साहू पार्षद थी यहां अब कांग्रेस के राजेंद्र कनौजिया चुनाव जीते हैं।

छिंदवाड़ा जिले की ही नगर परिषद न्यूटन चिखली में भाजपा के मनीष पटेल की जगह अब कांग्रेस के अजय कुमार पार्षद चुने गए। नीमच की नगर परिषद सरवानिया महाराज में भाजपा की निर्मला बाई की जगह कांग्रेस की ललिता बाई भेरूलाल चुनाव जीती। नगर पालिका परिषद बैरसिया में हेमंत चंचल खत्री निर्दलीय पार्षद थे उनकी जगह इस चुनाव में कांग्रेस की भाग्यश्री खत्री चुनाव जीती।

मंदसौर की नगर परिषद शामगढ़ में भाजपा अपनी जगह कब्जा बरकरार रखने में कामयाब रही, यहां दिलीप प्रजापति चुनाव जीते हैं। नगर पालिका परिषद दमोह में भी भाजपा ने कब्जा बरकरार रखा है, यहां पूजा राज चुनाव जीती हैं। नगर पालिका परिषद बिजुरी में भी भाजपा बरकरार रही है, संजय कुमार पार्षद चुनाव जीते हैं। इसी तरह दतिया की नगर पालिका परिषद में भाजपा की गायत्री देवी ने जीत हासिल की है। भिंड कि नगर परिषद गोरमी में कांग्रेस को झटका लगा है यहां निर्दलीय ममताबाई चुनाव जीती है। 

 

Share This News :