Homeखेल ,
संन्यास नहीं लेंगे धोनी

मुंबई। à¤­à¤¾à¤°à¤¤ के पूर्व क्रिकेट कप्तान महेंद्रसिंह धोनी ने कहा कि वर्तमान कप्तान विराट कोहली महान खिलाड़ी बनने के करीब हैं।

धोनी ने अपने नेतृत्व के दौरान विराट को युवा क्रिकेटर से अनुभवी क्लासिक खिलाडी बनते हुए देखा है। धोनी ने कहा, विराट सर्वश्रेष्ठ है और एक खास स्तर हासिल कर चुके हैं। भारतीय कप्तान ने पिछले कुछ सालों में जिस तरह का प्रदर्शन किया है, वो अब महान खिलाडि़यों में शामिल होने के कारीब हैं। मैं उनके लिए बहुत खुश हूं। वे दुनियाभर में शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं।‘

एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए धोनी ने कहा, इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में पहले टेस्ट मैच में 149 रनों की पारी खेलकर विराट ने फाइनल फ्रंटियर हासिल कर लिया। आप एक कप्तान से चाहते हो कि वो टीम को आगे लेकर बढ़े और विराट ऐसा ही कर रहे हैं।

धोनी ने यह भी साफ कर दिया कि वे अगले वर्ष इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप से पहले संन्यास नहीं लेंगे। इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम वनडे में भारत की हार के बाद अंपायर से गेंद मानने के बारे में पूछे जाने पर धोनी ने कहा, मैं तो अगले वर्ष के विश्व कप के लिए होमवर्क करना चाहता था। उन्होंने कहा, मैंने तो गेंद इसलिए ली क्योंकि मैं देखना चाहता था कि हम रिवर्स स्विंग क्यों नहीं करवा पा रहे थे। हमें इंग्लैंड में विश्व कप खेलना है और रिवर्स स्विंग की अहम भूमिका रहेगी। जब विपक्षी टीम रिवर्स स्विंग करवा रही है तो हमें भी ऐसा करते आना चाहिए।

Share This News :