Homeslider news,अपना मध्यप्रदेश,
कांग्रेस ने मध्यप्रदेश को तबाह और बर्बाद किया : शिवराज

 à¤®à¥à¤–्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज आगर जिले की सुसनेर विधानसभा क्षेत्र के नलखेड़ा में कहा कि जिस तरह आज जनता ने मुझे आर्शीवाद दिया है उसे में जिंदगी भर भूल नहीं सकता। आज मैंने माता के दर्शन कर यही आर्शीवाद मांगा कि मैं प्रदेश की जनता की सेवा कर जनता की जिंदगी में बदलाव ला सकूं। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने मध्यप्रदेश को तबाह और बर्बाद किया, हमने मध्यप्रदेश को बदला है। कांग्रेस के राज्य में सड़के दिखाई देती थी क्या?, बिजली मिलती थी क्या?, सिंचाई के लिये पानी मिलता था क्या? हमने सारी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाया। कांग्रेस नेताओं को जबाव देना पड़ेगा कि जब शिवराज सिंह नलखेडा में सिंचाई की व्यवस्था कर सकता है तो आपने 50 साल में क्या किया? मध्यप्रदेश के माथे पर बीमारू राज्य का कलंक हमारी सरकार ने विकसित राज्य बनाकर हमने धोया है। हमें अब इसे समृद्धशाली राज्य बनाना है। कांग्रेस नेता गरीबी हटाने का नारा देती थी उसने गरीब ही हटा दिये हमारी सरकार के पास गरीबी हटाने का फार्मूला है प्रदेश में अगले 4 वर्षों से कोई गरीब बगैर मकान के नहीं रहेगा।

कानड की मंच सभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि  मेरी जिंदगी का एक एक पल जनता की सेवा के लिये समर्पित है। कांग्रेस ने आगर जिले की जनता के साथ हर समय अन्याय किया है हमारी सरकार ने इसे जिला बनाया, हमारी सरकार ने बेहतरीन सड़के दी। कांग्रेस ने पूर प्रदेश को अंधेरे में रखा हमारी सरकार ने बिजली की बेहतर व्यवस्था की। कांग्रेस के राज्य में सिंचाई का रकवा साढ़े सात लाख हैक्टेयर था। हमारी सरकार ने सिंचाई का रकवा 40 लाख हैक्टेयर किया। अब आने वाले समय में 80 लाख हैक्टेयर करने की तैयारी है किसान भाईयों भाजपा की सरकार आपकी मेहनत को बेकार नहीं जाने देगी। कांग्रेस नेताओं को अपने 50 साल का हिसाब जनता की अदालत में देना पड़ेगा। आगर जिले में गरीबों के लिये 10 हजार मकान बन रहे है आने वाले 4 वर्षों में हर गरीब के पास मकान होगा।
इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद प्रभात झा, सांसद रोडमल नागर, सांसद अजय प्रताप सिंह, विधायक मुरली पाटीदार, बदरीलाल यादव, जिलाध्यक्ष दीपक सकलेचा, जनआर्शीवाद यात्रा के मीडिया प्रभारी गोविन्द मालू सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

Share This News :