Homeslider news,अपना मध्यप्रदेश,
'शिव' राज के खिलाफ कांग्रेस शिव की शरण में

विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस नेता अब प्रचार का शंखनाद करने जा रहे हैं। भाजपा की शिवराज सरकार के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरने के पहले कांग्रेस नेता भगवान शिव की शरण में हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जहां केदारनाथ पहुंचे हैं तो चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भगवान पशुपतिनाथ के मंदिर में मत्था टेका। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी हरिद्वार के पारद शिवलिंग की पूजा अर्चना करने पहुंचे।

कमलनाथ (प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष) - कमलनाथ 16 अगस्त से बड़वानी जिले के राजपुर से चुनावी दौरे शुरू करने जा रहे हैं। नाथ राजपुर से जनसभाओं का सिलसिला शुरू करने वाले हैं। इसके पहले वे इन दिनों उत्तराखंड के प्रवास पर हैं। वे केदारनाथ के दर्शन करने गए हैं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया (पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद) - à¤¸à¤¿à¤‚धिया का चुनावी दौरा शुरू हो गया है और वे इन दिनों मालवा क्षेत्र में हैं। उन्होंने चुनावी दौरे के दौरान मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर और प्राचीन मंदिर ओखा बावजी के दर्शन किए। 15 अगस्त को वे विदिशा व सागर जिले में जनसभाएं लेंगे।

अजय सिंह (नेता प्रतिपक्ष) - à¤…जय सिंह शुक्रवार को हरिद्वार पहुंचे थे। वहां उन्होंने स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज का आशीर्वाद लिया और पारद शिवलिंग का अभिषेक किया था। हिमाचल प्रदेश में उन्होंने शनिवार को कांगड़ा देवी के दर्शन भी किए। अब वे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चल रही न्याय यात्रा के अगले चरण में सागर संभाग की विधानसभा सीटों पर सभाएं लेंगे।

Share This News :