Homeखेल ,
धौनी के झरने में नहाने वाले वीडियो पर साक्षी ने किया कुछ ऐसा कमेंट, लोगों ने कहा- वो आपके हैं, हम तो बस भक्त हैं

टीम इंडिया के सुपरस्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी फिलहाल क्रिकेट से ब्रेक पर हैं। भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में व्यस्त है और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके धौनी इस ब्रेक में फैमिली के साथ समय बिता रहे हैं। धौनी ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो झरने के नीचे नहा रहे हैं। कुछ ही देर में धौनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया। वीडियो तो वायरल हुआ ही, लेकिन सोमवार को इस पर साक्षी धौनी ने जो कमेंट्स किया, उसने लोगों का दिल जीत लिया।

साक्षी ने कमेंट में लिखा, 'ये वीडियो सिर्फ मेरे लिए है।' साक्षी के अलावा सुरेश रैना और रिद्धिमान साहा ने भी धौनी के इस वीडियो पर कमेंट्स किए थे। धौनी ने à¤…पने पुराने दिनों को याद किया और लिखा था, 'रांची शहर के आसपास 3 वॉटरफॉल हैं। एक समय था जब हम कभी भी झरनों की नीचे नहाने पहुंच जाते थे। अब करीब 10 साल बाद कुछ ऐसा करके वही पुरानी यादें ताजा हो गई हैं। मुझे फ्री में हेड मसाज भी मिल गई

Share This News :