Homeखास खबरे,वायरल न्यूज़,
राशिफल: 27 अगस्त को क्या कहते हैं आपके सितारे

राशिफल: 27 अगस्त को क्या कहते हैं आपके सितारे, राशि के अनुसार पढ़ें अपना..


मेष


मानसिक शांति रहेगी। लेकिन किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा।


वृष


क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय में व्‍यवधान एवं खर्चों में वृद्धि की स्‍थिति रहेगी।


मिथुन


मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन बातचीत में संयत रहने का प्रयास करें। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

कर्क

मन अशांत रहेगा। आत्‍मसंयत रहें। नौकरी में अफसरों का सहयेाग मिलेगा। स्‍थान परिवर्तन की संभावना बन रही है।

सिंह

कार्यों के प्रति जोश एवं उत्‍साह रहेगा। भाइयों-बहनों का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा।कारोबार का विस्तार हो सकता है।
कन्या

मन अशांत रहेगा। पारिवारिक समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।
तुला

क्रोध की अधिकता रहेगी। पिता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। किसी मित्र के सहयेाग से नौकरी में अवसर मिल सकते हैं।
वृश्चिक

स्‍वभाव में चिड़चिडापन रहेगा। बातचीत में संयत रहने का प्रयास करें। धार्मिक कार्यों में व्‍यस्‍तता हो सकती है।
धनु

शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। लेखनादि कार्यों में व्‍यस्‍तता होगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी।
मकर

पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। दाम्‍पत्‍य सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्‍की के मार्ग प्रशस्‍त होंगे। आय में वृद्धि होगी।
कुंभ

आलस्‍य की अधिकता तो रहेगी, लेकिन भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार रहेंगे।
मीन

अपनी भावनाओं को वश में रखें। पारिवारिक समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

Share This News :