Homeअपना शहर ,
भाजपा में 70 सीटों पर महिलाओं ने की टिकट की दावेदारी

भोपाल । à¤µà¤¿à¤§à¤¾à¤¨à¤¸à¤­à¤¾ चुनाव में इस बार भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के टिकट का कोटा बढ़ा सकती है। इसकी वजह महिलाओं के बीच शिवराज के नेतृत्व वाली प्रदेश भाजपा सरकार का लोकप्रिय होना है। इस लोकप्रियता के चलते 70 सीटों पर महिलाओं ने टिकट के लिए दावेदारी की है। पार्टी नेताओं का मानना है कि पिछली बार 28 महिलाओं को टिकट दिया गया था, इस बार बढ़ाकर 35 टिकट महिलाओं को दिए जा सकते हैं।230 विधायकों वाली मध्यप्रदेश विधानसभा में मात्र 32 महिला विधायक हैं। इसके अलावा एक मनोनीत विधायक लोरेन बी. लोबो हैं। इसमें सर्वाधिक 24 महिला विधायक भारतीय जनता पार्टी की हैं। भाजपा ने 2013 के चुनाव में कुल 28 महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा था। विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की छह महिला विधायक हैं और बहुजन समाज पार्टी की दो महिला विधायक हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो विधानसभा में महिला सदस्यों की संख्या मात्र 14 फीसदी के लगभग है।विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा महिला प्रत्याशियों की संख्या बढ़ा सकती है। पार्टी ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री निवास में आयोजित महिलाओं के सम्मेलन में सीएम ने भी इस बात के संकेत दिए थे कि इस बार के चुनाव में हम महिलाओं को ज्यादा संख्या में टिकट देंगे।भाजपा ने प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर सर्वे करवाकर यह जानने की कोशिश की है कि आम जनता के बीच सरकार और खासतौर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की छवि कैसी है। इसकी रिपोर्ट आने पर पार्टी ने सारे विधायकों को बैठक में इस बारे में अवगत भी कराया। सर्वे की रिपोर्ट में महिलाओं के बीच सरकार की ज्यादा लोकप्रियता की बात सामने आने से भाजपा खुश है। पार्टी नेताओं का मानना है कि आधी आबादी को प्रभावित करने वाले वोट बैंक के डगमगाने के आसार नहीं हैं, बाकी स्थितियों को दो महीनों में सुधारने का टारगेट पार्टी ने रखा है।

Share This News :