Homeअपना शहर ,slider news,
कांग्रेसी गिरफ्तार

भोपाल। à¤­à¤¾à¤°à¤¤ बंद के दौरान सागर में कांग्रेसियों और पुलिस के बीच नोंकझोंक हो गई। तीन बत्ती इलाके में कांग्रेसी कार्यकर्ता बंद के समर्थन में जुलूस निकाल रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें रोक दिया। पुलिस ने धारा 144 का हवाला देकर कांग्रेसियों को अलग-अलग होने को कहा। इस पर कांग्रेसी पुलिस अधिकारियों से उलझ गए। इसके बाद भी कांग्रेसियों ने जबरन जुलूस निकाला। इस पर पुलिस ने दर्जनों कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया। à¤ªà¥‡à¤Ÿà¥à¤°à¥‹à¤², डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस के भारत बंद का भोपाल और आसपास आंशिक असर देखा जा रहा है। पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से आम आदमी भी परेशान है। लिहाजा अधिकांश जगह दुकानें, प्रतिष्ठान बंद हैं। स्कूल-कॉलेजों की भी छुट्टियां घोषित की गई है। हालांकि भोपाल में कई स्थानों पर पेट्रोल पंप खुले देखे गए हैं।कांग्रेस के आह्वान पर बुलाए गए भारत बंद का आंशिक देखा जा रहा है। भोपाल शहर के अधिकांश पेट्रोल पंप खुले हैं। आनंद नगर, पिपलानी, गोविंदपुरा स्थित पेट्रोल पंप खुले थे। इधर कांग्रेसी इकट्ठा होकर जत्थों-जत्थों में दुकानें बंद करा रहे हैं। वे व्यापारियों से बंद को समर्थन देने का आग्रह कर दुकानें-प्रतिष्ठान बंद करा रहे हैं। कांग्रेस ने कपड़ा व्यापारी संघ, बर्तन एसोसिएशन, हार्डवेयर व्यापारी संघ एवं सर्राफा व्यापारी संघ को पत्र लिखकर बंद के लिए समर्थन मांगा था लिहाजा बड़े बाजार फिलहाल बंद ही हैं।

Share This News :