Homeअपना शहर ,slider news,
बंद कराने कोंग्रेसी तांगे से निकले ,अहाते में घुसी महिलाएं शरावी भागे

ग्वालियर चंबल इलाके में कांग्रेस द्वारा बुलाए गए बंद को लेकर दुकानें बंद रही। बंद को लेकर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। 1400 से ज्यादा पुलिसकर्मी शहर में तैनात किए गए हैं। सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ता बंद को सफल करवाने के लिए सड़कों पर निकल गए थे। सुबह बाजार नहीं खुले थे और सड़कों पर आवागमन भी काफी कम देखा गया।शहर बंद के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय शर्मा भी तांगे पर सवार होकर शहर बंद करवाते हुए दिखाई दिए। हजीरा क्षेत्र पूर्ण रूप से बंद दिखाई दिया वहीं कांग्रेसी नेता भी शांतिपूर्ण तरीके से बंद करवाते रहे। हजीरा थाना प्रभारी ने कांग्रेसियों को शांतिपूर्ण बंद कराने का सुझाव दिया

बंद करवाने के लिए शहर में निकली महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं को जब एक देशी शराब की दुकान खुली हुई दिखाई दी तो महिलाएं उसको बंद करवाने के लिए अंदर घुस गई। जाम छलका रहे शराबियों ने जब महिलाओं की फौज को आते देखा तो वह बने हुए पैग छोड़कर भाग खड़े हुए। बंद को लेकर लोगों ने यह शिकायत भी की कि कांग्रेस कार्यकर्ता जबरन बंद करवा रहे हैं।

 

Share This News :