Homeअपना शहर ,
नपा अध्यक्ष अमिता अरोरा व उनके पति जसपाल पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

सीहोर। à¤¸à¥€à¤¹à¥‹à¤° नगर पालिका अध्यक्ष अमिता अरोरा और उनके पति पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल अरोरा पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। जमीन के एक मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने ये मामला दर्ज किया है।जानकारी के मुताबिक सीहोर कोतवाली थाने में नगर पालिका अध्यक्ष अमिता अरोरा और उनके पति जसपाल सिंह अरोरा के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जसपास सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं। पति-पत्नी भाजपा से जुड़े हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने बताया की जमीन के एक मामले में सीहोर निवासी विनय रूठिया ने न्यायालय में याचिका दायरा की थी। इस पर न्यायालय के आदेश पर कोतवाली थाना पुलिस ने सीहोर नगर पालिका अध्यक्ष अमिता अरोरा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा के खिलाफ आईपीसी की धारा 191, 192, 193, 203, 420 467, 468 471, 120 बी के तहत मामला दर्ज किया.इससे पहले भी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा पर शासकीय जिला अस्पताल में डॉक्टर से अभद्र व्यवहार के मामलें में भी आरोप लगे थे और उसके बाद वे फरार हो गए थे। पुलिस ने उस समय उनकी गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का इनाम तक घोषित कर दिया था।

Share This News :