Homeमनोरंजन ,
तो इसलिए प्रियंका ने 'भारत' से किया था किनारा, अब बताई वजह

बीते काफी समय से बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी खूब सुर्खियां बटोरती नजर आ रही हैं। बीते दिनों जहां वो अपने अमेरिकन बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ रिलेशन को लेकर चर्चा में थीं, वहीं सलमान की फिल्म भारत को लेकर भी खूब लाइम लाइट में रहीं। दरअसल, भारत की शूटिंग शुरू होने से कुछ दिन पहले ही प्रियंका ने फिल्म से किनारा कर लिया था, जिसकी वजह निक जोनस के साथ सगाई बताया जा रहा था। लेकिन प्रियंका ने सलमान खान की भारत निक की वजह से नहीं छोड़ी है, बल्कि इसका कारण सलमान खुद ही हैं। 

दरअसल, बीते दिनों सलमान खान ने फिल्म भारत और प्रियंका चोपड़ा को लेकर कई सारे बयान दिए हैं, जिनमें उन्होंने यहां तक कह दिया कि देसी गर्ल को शुरुआत से पता था कि वो फिल्म नहीं करेंगी, लेकिन उन्होंने सभी को धोखे में रखा और आखिरी समय में झूठा बहाना देकर निकल गईं। सलमान के इन बयानों के बाद अब प्रियंका ने भी सलमान पर वार किया है। प्रियंका से जुड़े एक सूत्र ने मीडिया पोर्टल को जानकारी दी है कि देसी गर्ल ने फिल्म 'भारत' से किनारा सिर्फ शादी या किसी हॉलीवुड प्रोजेक्ट की वजह से नहीं किया है।  

सूत्रों की मानें तो, 'प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म भारत दिशा और तब्बू के कारण छोड़ी है। दरअसल, जब प्रियंका ने फिल्म साइन की थी उस समय वो अकेली एक्ट्रेस थीं। लेकिन बाद में दिशा और तब्बू की एंट्री हुई, जिसकी वजह से प्रियंका थोड़ी परेशान हो गईं। वहीं, सेट पर सलमान के लेट आने की आदत से भी देसी गर्ल वाकिफ हैं औक शूटिंग के दौरान वो भाईजान की इस आदत को लंबे समय तक झेल पाने के मूड में नहीं थी। इसलिए उन्होंने फिल्म छोड़ना ही सही समझा।'

बता दें कि प्रियंका के फिल्म छोड़ने के बाद कैटरीना को सलमान के अपोजिट साइन कर लिया गया है। वहीं, बीते दिनों भारत की टीम माल्टा में फिल्म की शूटिंग कर मुंबई वापस लौट आई है। फिल्म शूट के दौरान की मस्ती को स्टार्स लगातार अपने फैंस के साथ शेयर कर रहे थे। 

Share This News :