Homeवायरल न्यूज़,
क्या होता है जब आती है साढ़ेसाती

शनि जब 12 राशियों में भ्रमण करते हैं, तो सभी पर अलग-अलग प्रभाव डालते हैं। ज्योतिष विद्वान कहते हैं, जब यह प्रभाव किन्हीं खास परिस्थितियों के कारण पड़ता है तो उसे साढ़ेसाती कहा जाता है। शनि हर राशि में ढाई साल तक अपना प्रभाव डालते हैं और एक साथ तीन बार किसी भी राशि को प्रभावित करते हैं। ढाई-ढाई वर्षों के तीन चरण साढ़े सात वर्ष तक साढ़ेसाती के रूप में चलते रहते हैं। आम लोगों में यह धारणा होती है की इससे हमेशा नुकसान होता है। ज्योतिष में शनि ग्रह का विशेष स्थान है। जिनकी कुंडली में शनि की स्थिति अच्छी हो, उन्हें साढ़ेसाती में लाभ भी होता है और हानि भी संभावित होती है। जिनका शनि खराब है, उन्हें हानि होने की संभावना रहती है। मोदी जी तथा राजनाथ जी साढ़ेसाती के दौरान ही अपने जीवन की ऊंचाई पर देखे जा रहे हैं। भारत के 12 पूर्व प्रधानमंत्री इसी साढ़ेसाती के दौरान इस पद को पा सके।

साढ़ेसाती में मिलते हैं ये à¤²à¤¾à¤­
व्यक्ति में अच्छे और बुरे को समझने की शक्ति आती है। 

अपनी क्वालिटी का अच्छे से यूज करता है।

सफलता खुली बांहों से स्वागत करती है।

करियर में मनचाहा मुकाम मिलता है।

धन और पद प्राप्त होता है।

विदेश यात्रा के योग बनते हैं।

साढ़ेसाती में करें ये à¤‰à¤ªà¤¾à¤¯
शनिवार की शाम पीपल के पेड़ पर सरसों के तेल का दीपदान करें।

हर रोज़ शाम को शनि मंत्र 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' à¤•à¤¾ जाप करना चाहिए।

शनिवार को छाया दान करना भी शुभ रहता है। 

शनिवार को घर में सरसों के तेल, काले चने और गुड़ के पकवान बनाएं। 

बिहेवियर को स्वीट बनाएं, किसी के साथ गलत न करें।

Share This News :