Homeमनोरंजन ,
आम्रपाली ने कहा- मोबाइल हटा लो, वरना समझ लेना

भोजपुरी फिल्मों की हिट जोड़ी दिनेशलाल यादव निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को दर्शक बहुत पसंद करते हैं। दोनों का कोई भी वीडियो हो वो आते ही वायरल हो जाता है। अब हाल ही में दोनों का एक फनी वीडियो सामने आया है। वीडियो में आप देखेंगे कि निरहुआ मोबाइल पर एक वीडियो बना रहे हैं और आम्रपाली उनसे पूछती हैं कि आप क्या कर रहे है। इस पर निरहुआ कहते हैं कि मैं मोबाइल चला रहा हूं। जिसके बाद आम्रपाली कहती हैं कि मोबाइल हटा लो वरना समझ लेना। जिसके बाद फिर निरहुआ पूछते हैं आप क्या छील रही हैं तो आम्रपाली कहती हैं कि कटहल...आपको भी छीलना है क्या।बता दें कि दोनों की फिल्म निरहुआ चलल लंदन आने वाली है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसे फैन्स ने खूब पसंद किया। वैसे दोनों की जोड़ी जब भी एक साथ आती है तो फैन्स बहुत खुश होते हैं। सभी दोनों को साथ देखना पसंद करते हैं। दोनों की अपनी-अपनी भी अच्छी à¤«à¥ˆà¤¨ फॉलोइंग है। आम्रपाली दुबे आज जहां भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वहीं निरहुआ भोजपुरी इंडस्ट्री के टॉप स्टार हैं। 

Share This News :