Homeराज्यो से ,slider news,
सिंधिया-कमलनाथ AC का मोह नहीं छोड़ पा रहे, कार्यकर्ताओं से क्या मिलेंगे: नरोत्तम मिश्रा

भोपाल। à¤•à¤¾à¤‚ग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के भोपाल दौरे पर पलटवार करते हुए भाजपा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ तो ब्लैककेट कमांडो से घिरे रहते हैं, सिंधिया कभी कार्यकर्ताओं से हाथ नहीं मिलाते। ऐसे नेताओं के पास कार्यकर्ताओं से मिलने का वक्त कहां है। कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ये लोग एसी का मोह नहीं छोड़ पाते हैं और हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मई-जून में गांव-गांव जाकर आम लोगों से मिलते हैं, उनके दुख दर्द जानते हैं। मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस का शो सिर्फ दिखावा है। कांग्रेस नेता सिर्फ चुनावी पर्यटन पर आते हैं और प्लेन से दिल्ली जाकर सोते हैं।कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के भोपाल दौरे को भाजपा ने चुनावी पर्यटन बताया है। लगातार तीसरे दिन कांग्रेस पर हमला करते हुए जनसंपर्क मंत्री मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी कार्यकर्ताओं को झूठे सपने न दिखाएं। हमारे मुख्यमंत्री का दरवाजा 24 घंटे खुला रहता है। सारे मंत्रियों से कभी भी कोई भी मिल सकता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो सपने दिखा रही है वह हकीकत से परे है। कमलनाथ-सिंधिया तो अभी ही कार्यकर्ताओं से इतने दूर रहते हैं कि उनसे मिल पाना नामुमकिन है। मिश्रा ने कांग्रेस के कार्यकर्ता संवाद को भी प्रायोजित संवाद बताया।

नेताओं ने ही मनमर्जी से सवाल तय कर लिए थे और उन्हीं के जवाब दे दिए गए। भाजपा मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा ने उस बच्चे को भी पेश किया जिसकी फीस भरने का राहुल गांधी ने पिछले साल भरोसा दिलाया था। पार्टी ने कहा कि पिछले आठ महीने से इसकी फीस नहीं चुकाई गई है।

Share This News :